पंचांग व राशिफल 15 जुलाई 2019

पंचांग
वार सोमवार
माह आषाढ़
तिथि चतुर्दशी – 25:50:24 तक
पक्ष शुक्ल
करण गर – 13:20:09 तक,
वणिज – 25:50:24 तक नक्षत्र मूल – 18:52:31 तक

सूर्योदय 05:32:53
सूर्यास्त 19:20:57
चंद्रोदय 18:11:59
चंद्रास्त 28:48:59
सूर्य राशि मिथुन
चंद्र राशि धनु

शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त – 11:59 से 12:54 तक
अमृत काल 12:06 से 13:47 तक

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 12:54:31 से 13:49:43 तक, 15:40:07 से 16:35:20 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 10:08:54 से 11:04:06 तक
कुलिक 15:40:07 से 16:35:20 तक
यमघण्ट 11:59:18 से 12:54:31 तक
कंटक 08:18:29 से 09:13:42 तक
यमगण्ड 10:43:24 से 12:26:55 तक
राहुकाल 07:16:23 से 08:59:54 तक
गुलिक काल 14:10:25 से 15:53:56 तक
15 जुलाई 2019 का व्रत और त्यौहार
शिवशयन चतुर्दशी – उड़ीसा, चौमासी चौदस

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ
बोलते कुछ हैं, पर करते नहीं हैं। सोच समझकर ही बोले ं और उसी के अनुरूप कार्य करें।नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

मिथुन
आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

कर्क
अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें अन्यथा नुकसान हो सकता है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

कन्या
दिन के महत्व को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की न समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला
अपनी जीवनशौली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

वृश्चिक
अपनों के सहयोग से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

धनु
आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दुरिया बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दुसरे के मामलों में पड़ने से नुकसान ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मीन
अपने विवेक से काम करें, आप चाहकर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Visits: 99

Leave a Reply