पंचांग व राशिफल – 14 जुलाई 2019

पंचांग
वार रविवार
माह आषाढ़
तिथि त्रयोदशी – 24:56:36 तक
पक्ष शुक्ल
करण कौलव – 12:39:57 तक,
तैतिल – 24:56:36 तक
नक्षत्र ज्येष्ठा – 17:26:39 तक

सूर्योदय 05:32:22
सूर्यास्त 19:21:14
चंद्रोदय 17:17:00
चंद्रास्त 27:57:59
सूर्य राशि मिथुन
चंद्र राशि वृश्चिक

शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त – 11:59 से 12:54 तक
अमृत काल 08:17 से 09:57 तक

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त 17:30:44 से 18:25:59 तक कालवेला / अर्द्धयाम 11:59:11 से 12:54:26 तक
कुलिक 17:30:44 से 18:25:59 तक
यमघण्ट 13:49:42 से 14:44:57 तक
कंटक 10:08:40 से 11:03:55 तक
यमगण्ड 12:26:48 से 14:10:25 तक
राहुकाल 17:37:38 से 19:21:14 तक
गुलिक काल 15:54:02 से 17:37:38 तक

आज का व्रत और त्यौहार
प्रदोष व्रत, जयापार्वती व्रत प्रारंभ

राशिफल
मेष
दिन सामान्य है। भाइयों के बीच तनाव हो सकता है। परिवार में अस्थिरता का वातावरण रहेगा। माता का सहयोग प्राप्त होगा। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से विवाद हो सकते हैं। ससुराल पक्ष में कोई धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है।

वृषभ
आज मन प्रसन्न रहेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा आपका भाग्य कमजोर होगा और आपके कार्य बिगड़ सकते हैं। छोटे भाई-बहन का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा

मिथुन
आज मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में रुचि नहीं होगी एवं कार्यों में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। परिवार में विवाद होने की स्थिति है। पिता से मतभेद हो सकते हैं। कानूनी कार्यों में परेशानी व स्थायी संपत्ति में रुकावट के योग हैं।

कर्क
आज मन में विश्वास बना रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। शत्रुओं के इरादे कमजोर पड़ेंगे।जीवनसाथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। नई योजनाएं सफल होगी। आय बढ़ाने के लिए आप नए अवसरों पर कार्य करेंगे।

सिंह
आज मन में अनिर्णय की स्थिति बनेगी। कार्य में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। हड्डी, जोड़ो एवं पैर के निचले हिस्से में कोई परेशानी हो सकती है। पिता की सलाह से आपको लाभ प्राप्त होगा। भाइयों से विवाद ना करें।

कन्या
आज मन में प्रसन्नता रहेगी एवं सभी परिस्थितियों में सही निर्णय ले पाएंगे। सफलता मिलने के कारण मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। महत्वपूर्ण यात्रा से व्यवसाय में लाभ होगा।

तुला
आज मन में तनाव से कार्य के प्रति उदासीनता रहेगी। धन संबंधी परेशानी व भाइयों से विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पिता में आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पिता की सलाह का सम्मान करें। किए गए उपकार के फलस्वरूप किसी के द्वारा आपकी मदद होगी।

वृश्चिक
आज आत्मविश्वास से मन प्रसन्न रहेगा। पुरानी बनाई हुई योजनाओं का क्रियान्वयन करने में लग जाएंगे। समाज एवं घर परिवार से बहुत सम्मान प्राप्त होगा। नौकरी वाले लोगों की पदोन्नति होने के योग हैं।

धनु
आज मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे। किसी समस्या को लेकर मन उदास रहेगा। भाग्य कमजोर रहने से कार्य आगे टल जाएंगे। किसी धार्मिक कार्य में धन खर्च होने के योग हैं। भाई-बहनों से विवाद ना करें एवं सामंजस्य बिठाकर समय निकालें।

मकर
आज का दिन शुभ है। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। आत्मविश्वास पूर्वक कार्य करने से सफलता मिलेगी एवं मन प्रसन्न रहेगा। भाइयों द्वारा पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में सम्मान बढ़ेगा।

कुंभ
दिन सामान्य है। मन में स्थिरता रहेगी। कार्य करने में कुछ ऊर्जा की कमी महसूस होगी। सारे क्षेत्र में पहले की तरह ही कार्य सुचारू रूप से करते रहेंगे। !स्वयं के विवेक बुद्धि का उपयोग कर संतान से सामंजस्य बनाकर रखें।

मीन
आज का दिन शुभ है। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। धन संबंधी कार्य पूर्ण होंगें, परिवार में सम्मान बढ़ेगा व हर्ष की अनुभूति होगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। आय के साधन मजबूत होंगे।

Visits: 87

Leave a Reply