पंचांग व राशिफल – 09 जुलाई 2019

पंचांग
माह – आषाढ़
तिथि – अष्टमी – 27:32:06 तक
नक्षत्र – हस्त – 17:15:47 तक
करण – विष्टि – 16:26:02 तक,
बव – 27:32:06 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – परिघ – 12:38:13 तक
वार – मंगलवार

सूर्योदय – 05:29:58
सूर्यास्त – 19:22:23
चंद्रोदय – 12:16:59
चंद्रास्त – 24:30:00

अशुभ समय राहु काल – 15:54:16 से 17:38:19 तक

शुभ समय अभिजीत मुहूर्त – 11:58:25 से 12:53:55 तक

आज का चौघड़िया
चर – 09:00 से 10:43
लाभ – 10:43 से 12:26
अमृत – 12:26 से 14:09
शुभ – 15:52 से 17:35

राशिफल
मेष
आप का मान-सम्मान बढेगा और धनलाभ होगा। हर काम को बड़ी कुशलता से निपटा लेगे। भावनाओं में बहकर किसी अनुचित काम ना करे। इसके लिए सावधान रहिएगा।

वृषभ
आज आप का दिन शुभ फलदायी होगा। विचारों में अति शीघ्र परिवर्तन आने की वजह से महत्त्वपूर्ण कार्यों मे निर्णय लेना आसान नहीं होगा। नए कार्य को लेकर विशेष कारण से यात्रा के योग हैं। लेखनकार्य के लिए अच्छा दिन है।

मिथुन
आज के दिन आप स्वादिष्ट व उत्तम भोजन करेगे तथा आज आप अपने प्रियजनों से भी मिल सकते हैं। आज का दिन मानसिक दृष्टि से अत्यंत आनंददायी होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। धन का अधिक व्यय न करें।

कर्क
आज के दिन मित्रों से लाभ होने की संभावना है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने की संभावना है। अनिर्णय की स्थिति के कारण हाथ आया अवसर जा सकता है। अधिकतर समय विचारों में व्यस्त रहेंगे। व्यापार में आर्थिक लाभ के योग हैं।

सिंह
नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। आज का दिन यात्रा को लेकर के उत्तम होगा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। लेखन कार्य एवं बौद्धिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे। शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव हो सकता है।

कन्या
आपकी वाणी तथा विचारों में शीध्र परिवर्तन होगा। बौद्धिक चर्चा में आप जुडेंगे। लेखनकार्य तथा सर्जनात्मक प्रवृत्तियो से आनंद मिलेगा। आकस्मिक खर्च की संभावना है। पेट में तकलीफ हो सकती है, खान-पान का ध्यान रखें।

तुला
आप में उत्साह तथा स्फूर्ति की कमी होगी। परिजनों के साथ विवाद में ना उलझें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। कई अप्रिय घटनाओं से आपका मन खिन्न रह सकता है। नौकरी में चिंता रहेगी।

वृश्चिक
आज आपके धन तथा कीर्ति में हानि हो सकती है। आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य के आयोजन संपन्न होंगे। व्यापारी वर्ग एवं नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय बहुत अच्छा है। परिवार में आनंद का माहौल बना रहेगा।

धनु
आज का दिन रिश्तों के लिए उपयोगी है। व्यवहार में चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे आपके अपने परेशान रहेंगे। आज खान-पान का ध्यान रखे और अधिकताओ से बचे।

मकर
आप गलत संगत मे जाने से बचें, अन्यथा आपके काम काज और व्यवहार दोनों प्रभावित होंगे। परिवार मे शांति और अच्छा माहौल रहेगा और बाकी हर तरह से आज का दिन उत्तम है।

कुंभ
पिता से मतभेद से बचें। काम काज के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है अत आज आप थोड़ा धीरज से काम लें। आप धार्मिक आचरण करें।

मीन
आज का दिन उत्तम है। पढ़ाई को लेकर के आज का दिन उत्तम रहेगा। आप के मन मे किसी काम को लेकर के निराशा का भाव भी आ सकता है।

Visits: 51

Leave a Reply