पंचांग व राशिफल – 06 जुलाई 2019

पंचांग
वार शनिवार
माह आषाढ़
तिथि चतुर्थी – 13:10:57 तक
पक्ष शुक्ल
करण विष्टि – 13:10:57 तक, बव – 23:44:03 तक
नक्षत्र मघा – 22:10:32 तक

सूर्योदय 05:28:37
सूर्यास्त 19:22:48
चंद्रोदय 09:03:59
चंद्रास्त 22:33:00
सूर्य राशि मिथुन
चंद्र राशि सिंह

शुभ मुहूर्त
अभिजित मुहूर्त 11:57 से 12:53 तक
अमृत काल 20:00 से 21:27 तक

अशुभ मुहूर्त
दुष्टमुहूर्त राहुकाल 08:57:09 से 10:41:26 तक

व्रत और त्यौहार
विनायक गणेश चतुर्थी व्रत, पुनर्वसु के सूर्य

आज का राशिफल
मेष
आप की आदतों के चलते आपने अपनों से दुरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।

मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न पड़े। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं।

कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की, वही विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में समय शेष है। मांगलिक खर्च संभव है।

कन्या
बीती बातों को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आप की उन्नति से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्रोँ का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद होगी।

वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभांवित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। धनागमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बिमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच-समझ कर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिला सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग है।

मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़ो से मार्ग दर्शन लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

Visits: 94

Leave a Reply