पंचांग व राशिफल – 30 जून 2019

पंचांग
तिथि – द्वादशी – 06:13:01 तक, त्रयोदशी – 28:57:58 तक
नक्षत्र – कृत्तिका – 10:01:31 तक
करण – तैतिल – 06:13:01 तक,
गर – 17:40:19 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – शूल – 19:54:49 तक
वार – रविवार
माह – आषाढ़
!
सूर्योदय – 05:26:16
सूर्यास्त – 19:22:59
चंद्रोदय – 27:55:00
चंद्रास्त – 16:56:00
अशुभ समय राहु काल – 17:38:24 से 19:23:00 तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त – 11:56:44 से 12:52:31 तक
आज का चौघड़िया
चर – 07:14 से 08:58
लाभ – 08:58 से 10:41
अमृत – 10:41 से 12:25
शुभ – 14:08 से 15:52

राशिफल
मेष
व्यवहार कुशलता से लाभ मिलेगा। वस्त्र व आभूषण की प्राप्ति हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। दूसरों की निजी जिंदगी में दखल देना बंद करें।भाई बहनों से विवाद की स्थिती बन सकती है। अपनी सोच बदलें।

वृषभ
कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार होगा। जीवन में धोखे आसानी से मिल जाते हैं पर मौके नहीं मिलते समय का भरपूर लाभ लें। समय उत्तम है।

मिथुन
समय अच्छा चल रहा है। संतान के कार्यों से मन दुखी होगा। आज का दिन जरूरी कार्यों को पूरा करने में व्यतीत होगा। यात्रा हो सकती है। कारोबार में नए अवसर लाभ दिलायेंगे।

कर्क
सतर्क रहकर अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालो से सावधान रहें। कार्य स्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

सिंह
स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट रहें। विद्युत उपकरण खरीदने के योग है। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। राजकीय कार्यों में अवरोध आ सकते है।

कन्या
किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीकी के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

तुला
वर्तमान समय शुभ फलदायक है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को समय के साथ बदलें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहयाक होगी।

वृश्चिक
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें।क्रोध आप के लिए नुकसान दायक हो सकता है। कई दिनों से जो कार्य आप करना चाहते थे, उसे आज कोई दूसरा ही कर जायेगा।

धनु
स्वास्थ्य में सुधार होगा। अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में कई विचार आयेंगे। व्यवसाय में उन्नति होगी। भूमि भवन संबंधित मामले पक्ष में हल होंगे। प्रशासन से जुड़े कार्य सहज हो जायेंगे।

मकर
अपनी संतान से विवाद हो सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंतित हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबार विस्तार करने का मन होगा। वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

कुंभ
अपने मन की बात हर किसी को बताने से नुकसान आप का ही है। सुख-सुविधा की वस्तुओं पर व्यय होगा। आप की उन्नति से विरोधी नाखुश होंगे। अपने वाक् चातुर्य से अधिकारी प्रभावित होंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

मीन
आपके चंचल स्वभाव से नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों व उनके अनुभव आप के लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापारिक यात्रा संभव है।

Visits: 86

Leave a Reply