भर्ती ! रेलवे सुरक्षा बल में होंगी 9 हजार सीटों पर में से आधे पदों पर महिलाओं को मिलेगा मौका

नयी दिल्ली, 29 जून 2019। आरपीएफ में महिलाओं की कमी के मद्देनजर सरकार ने आरपीएफ में रिक्त 9000 पदों पर होने वाली भर्ती में से आधे पदों पर महिलाओं को भर्ती करने का निर्णय लिया है।
उक्त आशय की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कल राज्य सभा में दी। प्रश्नकाल के दौरान उन्होंने बताया कि आरपीएफ में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के प्रधानमंत्री के निर्देश पर मंत्रालय ने अगली भर्ती में आधे पदों पर महिलाओं की भर्ती करने का फैसला किया है।आरपीएफ में अभी महिला कांस्टेबलों की संख्या सिर्फ 2.25 प्रतिशत हैं।
उन्होंने कहा कि 8619 कांस्टेबलों और 1120 उप निरीक्षकों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 2018 में शुरु हो गयी है। इनमें से 4216 कांस्टेबलों और 201 उप निरीक्षकों के पद पर महिलाओं की भर्ती की जायेगी। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में गोयल ने बताया कि रेलवे में सुरक्षा से जुड़ी “त्रि-नेत्र तकनीक” का परीक्षण चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोहरे में रेलवे ट्रैक पर किसी भी प्रकार की बाधा को पहचानने में सक्षम इस तकनीक का परीक्षण पूरा कर, इस प्रयोजन के लिए इस्तेमाल में लाये जाने के माकूल पाये जाने तक इसे लागू नहीं किया जा सकता।

Visits: 38

Leave a Reply