पंचांग व राशिफल – 22 जुन 2019

पंचांग
तिथि – पंचमी – 21:28:56 तक
नक्षत्र – धनिष्ठा – 21:07:52 तक
करण – कौलव – 08:17:57 तक
तैतिल – 21:28:56 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – विश्कुम्भ – 20:49:55 तक
वार – शनिवार

सूर्योदय – 05:23:56
सूर्यास्त – 19:22:02
चंद्रोदय – 23:11:00
चंद्रास्त – 09:37:00

अशुभ समय राहु काल – 08:53:28 से 10:38:14 तक
शुभ मुहूर्त अभिजीत मुहूर्त – 11:55:03 से 12:50:56 तक
आज का चौघड़िया
शुभ – 07:12 से 08:56
चर – 12:23 से 14:07
लाभ – 14:07 से 15:50
अमृत – 15:50 से 17:34

राशिफल
मेष
अनजान लोगों से सतर्क रहें। घर और संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्रों से भेंट से प्रसन्नाता रहेगी। नए मित्र भी बन सकते हैं। व्यवसायिक और आर्थिक रूप से लाभ होगा। धन खर्च हो सकता है।

वृषभ
दिन लाभदायक है। परिचितों से मेलजोल बढ़ेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में अधिकारियों की कृपादृष्टि से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। व्यापार में आय बढ़ने की संभावना है। धन लाभ की भी संभावना है।

मिथुन
जीवनसाथी के साथ तालमेल स्थापित होगा। उच्च अधिकारियों के साथ उचित व्यवहार रखें। शारीरिक रूप से अस्वस्थता और मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में विघ्न की संभावना है। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा।

कर्क
अनजाने में गलती से बचें। क्रोध और वाणी पर संयम बरतें। स्वास्थ्य विरोधी प्रवृत्तियों से दूर रहें। मानसिक रूप से व्यग्रता बनी रहेगी। नकारात्मक विचारों व परिजनों के साथ कलह से दूर रहें।

सिंह
समय से पूर्व कोई नहीं बनेगा। इंतजार करें। भागीदारों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मध्याहन के बाद आपको प्रतिकूलता का अहसास होगा। सेहत खराब व आकस्मिक खर्च हो सकता है।

कन्या
संतदर्शन होगा। आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। गृहस्थ जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। स्वभाव में उग्रता रहेगी, इसलिए वाणी पर संयम रखें।

तुला
आप में भावुकता अधिक रहेगी। विद्यार्थिगण आज अभ्यास और करियर संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। घर के वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यवसाय में सफलता प्राप्त होगी।

वृश्चिक
पारिवारिक शांति बनाए रखें, निरर्थक वाद-विवाद से बचें। माता का स्वास्थ्य खराब रहेगा। धन और प्रतिष्ठा में हानि होने की संभावना है। मध्याहन के बाद स्वभाव में भावुकता बढ़ सकती है।

धनु
आज मित्रों व प्रियजनों से भेंट होगी। छोटे से प्रवास का आयोजन हो सकता है। भाईयों के साथ संबंधों में निकटता आएगी। मध्याहन के बाद मन अस्वस्थ होग

मकर
क्रोध और वाणी पर संयम रखें अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। आज नकारात्मक विचार मन में न आने दें। खान-पान में भी संयम बरतें। वैचारिक स्थिरता के साथ हाथ में आए हुए कार्यों को पूर्ण कर पाएंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

कुंभ
आज का दिन शुभ फलदायी है। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है। दुसरों के प्रति आकर्षित होंगे। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। धार्मिक कार्यों में खर्च होगा। धन संबंधित लेन-देन में सावधानी बरतें।

मीन
मेहनत का फल मिलेगा परन्तु कम समय में अधिक लाभ के विचार से बचें। कोर्ट-कचहरी के विषय में न पड़ें। मानसिक रूप से एकाग्रता कम रहेगी। शारीरिक स्वास्थ्य संभालें। धन संबंधित लेन-देन में ध्यान रखें।

Visits: 96

Leave a Reply