अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस ! रांची में लोगों संग पीएम ने किया योगाभ्‍यास

गाजीपुर, 21जुन2019। विश्व के अनेकों देशों में आज प्रातः पांचवां योग दिवस विभिन्न स्थानों पर ससमारोह मनाया गया है। पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और दुनिया भर में योग के कार्यक्रम हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में रांची के प्रभात तारा मैदान में उपस्थित रहकर योगाभ्यास किया।

गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली के राजपथ पर योग किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सम्बोधन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए इसे सभी के लिए उपयोगी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि योग अनुशासन है, समर्पण हैं, और इसका पालन पूरे जीवन भर करना होता है। योग आयु, रंग, जाति, संप्रदाय, मत, पंथ, अमीरी-गरीबी, प्रांत, सरहद के भेद से परे सबका है।मोदी ने कहा कि योग से शांति और सौहार्द्र जुड़े हैं और दुनिया भर में लोगों को इसका अभ्यास करना चाहिए।
इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज पूरे उत्तर प्रदेश में मनाया गया। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम लखनऊ के राजभवन में आयोजित किया गया। राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ और वरिष्ठ नेताओं व अधिकारियों ने भी योगाभ्यास किया। प्रदेश के सभी जिलों में सरकार के मंत्री अलग-अलग जिलों में योग कार्यक्रम में शामिल हुए। सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों सहित लोगों में आज योग के प्रति जबरदस्त उत्साह रहा।

भारतीय जनता पार्टी गाजीपुर द्वारा जनपद के सभी विधानसभाओं मे भिन्न भिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर योगाभ्यास किया गया। प्राणायाम व शारिरिक व्यायाम के माध्यम से सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, त्रिकोणासन, स्कन्धासन सहित अनुलोम, विलोम,कपालभाति क्रियाओं का अभ्यास किया गया। भाजपा के नवीन जिला कार्यालय छावनी लाइन पर गाजीपुर सदर की विधायक डा संगीता बलवंत तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने योगाभ्यास मे भाग लिया। विधायक डा संगीता बलवंत ने कहा कि योग के माध्यम से पुरे विश्व को निरोग रखने के लिए भारत की पुरातन पहल को आज विश्व ने स्वीकार किया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि आज के औद्योगिक व प्रौद्योगिकी के युग मे भारतीय सभ्यता संस्कृति का आचार, विचार, व्यवहार की पद्धति एक मानक के साथ विश्व ने सराही व स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि व्यय रहित सिर्फ जीवनशैली मे योग को शामिल करके हम स्वस्थ व निरोग रह सकते हैं।
इस अवसर पर पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल,अखिलेश सिंह,रमाकान्त सिंह,अनिल यादव, शशिकान्त शर्मा जिला मीडिया प्रभारी,नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय,लालसा भारद्वाज,गर्वजीत सिंह, कार्तिक गुप्ता,नीतीश दूबे, गोपाल राय,डा मोहन जायसवाल, अजीत सिंह, अवधेश दुबे,चंदन बिंद,सूर्यप्रकाश यादव,विजय कुमार राय आदि लोग उपस्थित रहे। योगाभ्यास कार्यक्रम के प्रशिक्षक विजय कुमार राय रहे। जखनियां विधानसभा का योगाभ्यास कार्यक्रम, जखनिया शिव मंदिर प्रांगण में संपन्न हुआ। उक्त अवसर पर योग शिक्षक मुसाफिर सिंह यादव ने लोगों को योग की विशेषता और उससे होने वाले फायदे तथा आज के भौतिक जीवन में शरीर को योग की आवश्यकता से सम्बंधित सारी बातों से अवगत कराया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत आदि अनादि काल से योग परंपरा को जीवंत रखा है और करता आ रहा है। हमारे ऋषियों, महर्षियों ने अपनी योग साधना से इंद्रियों, शरीर तथा ब्रह्मांड पर नियंत्रण पाया था। कहा कि आज वर्तमान समय में भारत के योग का लोहा पूरा विश्व मान रहा है, और संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का दर्जा दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष उपाध्यक्ष रामहित राम ने कहा योग अर्थात जोड़ना, मन की शांति, ऊर्जा का स्रोत, शारीरिक संपन्नता एवं सुखमय जीवन का रास्ता प्रदत्त करता है। योग अध्यात्म है और लोगों के जीवन में नई संचार पैदा करके विश्व शांति के मार्ग पर प्रेरणा देने का भी कार्य करता है। भारत योग का सबसे बड़ा साधक रहा है जिसकी फलीभूति देखकर पूरा विश्व भी इसका कायल हुआ। 2014 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की देश में सरकार बनी। मोदी जी ने योग का बृहद रूप से प्रचार-प्रसार किया और 11 दिसंबर 2014 को राष्ट्र संघ ने योग को स्वीकारा और 21जून को पूरे विश्व में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया गया, सब के जीवन में इसकी आवश्यकता है। सैदपुर विधानसभा मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा आज सरस्वती शिशु मंदिर सैदपुर के प्रांगण मे योग शाला का आयोजन हुआ जिसमे योग के विषय व उसके महत्व पर विस्तार से चर्चा हुईं इस अवसर पर अतिथि स्वरूप उपस्थित भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कौशलेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति मे मानव जीवन के विकास काल से मानवीय रहन सहन को सयंमित व संरक्षित रखने के लिए जो शारिरिक क्रियाएं अपनाई व बनाई गयी वह जीवन का आदर्श विधा बनी। आज पूरे विश्व मे रोगों के निवारण तथा निरोग रहने मे इस कला व विधा का विश्वसनीय प्रमाणिकता है। जंगीपुर के शिवकुमार शास्त्री इंटर कालेज मे तो जहूराबाद के चंद्रीका प्रसाद पब्लिक स्कूल कामूपुर बाराचवर के प्रांगण मे भाजपा द्वारा योग दिवस अवसर पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुए। हंसराजपुर स्थित हाईटेक कालेज आफ मैनेजमेंट एण्ड ई टेक्नोलॉजी में प्रशिक्षक सुरेश यादव के निर्देशन में छात्र छात्राओं सहित उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास किया।

योगाभ्यास कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए क्षेत्र युवा समिति मनिहारी के अध्यक्ष ए के राय ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते हुए रासायनिक खाद के प्रयोग से तैयार किये खाद्य पदार्थ के सेवन से, प्रदूषित पर्यावरण से उपजे हालात से तथा एलोपैथिक दवाईयों के दुष्प्रभाव से मानव तरह तरह की गंभीर और घातक बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। शारीरीक परेशानियों व बिमारियों की इस विषम परिस्थिति से निजात पाने के लिए योग प्राणायाम का सहारा लेना ही एक मात्र सशक्त विकल्प है।

उपस्थित लोगों ने शीर्षासन, सूक्ष्म आसन, त्रिकोण आसन, ताड़ासन, भुजंगासन,सूर्य नमस्कार, अनुलोम – विलोम, प्राणायाम, कपाल भाती, भ्रामरी प्राणायाम आदि का योगाभ्यास कराते हुए इनके लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर सिराजुद्दीन अंसारी,चन्द्र शेखर यादव, विनोद कुमार, विरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे। संस्था प्रमुख प्रकाश गुप्ता ने आभार ज्ञापित करते हुए प्रतिदिन नियमानुसार योगाभ्यास कर स्वास्थ्य रहने की प्रेरणा दी।

Visits: 52

Leave a Reply