पंचांग व राशिफल – 15 जुन 2019

पंचांग
तिथि – त्रयोदशी – 14:34:41 तक
नक्षत्र – विशाखा – 09:59:50 तक
करण – तैतिल – 14:34:41 तक,
गर – 26:15:46 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – सिद्ध – 21:42:15 तक
वार – शनिवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:22:50
सूर्यास्त – 19:20:11
चंद्रोदय – 17:26:00
चंद्रास्त – 28:29:00

राहु काल – 08:52:11 से 10:36:51 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:53:36 से 12:49:25 तक

आज का चौघड़िया
शुभ – 07:11 से 08:54
चर – 12:22 से 14:05
लाभ – 14:05 से 15:49
अमृत – 15:49 से 17:32

राशिफल
मेष
आज आलस्य से बचे, अन्यथा बने काम बिगड़ सकते हैं। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

वृषभ
दिन की शुरुआत आनन्दप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। समाज में अच्छे लोगों से भेंट होगी, जो आपके हितचिंतक रहेंगे। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य सम्पन्न होंगे।

मिथुन
जिसे आप बेकार समझते थे,वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद में सतर्क रहें।

कर्क
आप के कार्यों से कुछ लोग नाखुश रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें। कानूनी विवाद निपटेंगे।

सिंह
आप की दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या
व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में समय व्यतीत होगा।

तुला
दिन सामान्य है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात आत्मबल मजबूत करेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक
आलस्य त्याग कर समय पर काम करें। आप की मेहनत से व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

धनु
आज आकस्मिक लाभ हो सकता हे। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता होगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उमीद हे ।विदेश जाने के योग बनेगे।

मकर
पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल है।

कुंभ
आप की मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। आज किसी हनुमान मंदिर में जाकर सिंदूर और तेल अर्पण करें, रुके काम बनेंगे और सफलता मिलेगी। दूसरों की झंझटों में न पड़ें।

मीन
कोई भी काम सोच विचार कर करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियो से सावधान रहें।

Visits: 65

Leave a Reply