पंचांग व राशिफल 13 जून 2019

पंचांग
तिथि – एकादशी – 16:50:45 तक
नक्षत्र – चित्रा – 10:55:33 तक
करण – वणिज – 05:37:28 तक, विष्टि – 16:50:45 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – परिघ – 25:21:58 तक
वार – गुरूवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:22:43
सूर्यास्त – 19:19:29
चंद्रोदय – 15:24:00
चंद्रास्त – 27:06:00

राहु काल – 14:05:42 से 15:50:18 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:53:12 से 12:49:00 तक

आज का चौघड़िया
शुभ – 05:27 से 07:11
चर – 10:38 से 12:21
लाभ – 12:21 से 14:05
अमृत – 14:05 से 15:48
शुभ – 17:32 से 19:15

राशिफल
मेष
आज खान-पान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के दिखावों से दूर रहें। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयी कार्य आज पूरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंदी रहेगी।

वृषभ
काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में जिम्मेदारी बढ़ेगी।

मिथुन
आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क
सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंशा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ायेंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह
दूसरों से सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों में दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैसा कैसे चुकायेंगे, इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कन्या
आप की दिनचर्या में आये बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

तुला
आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बलबूते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक
अपने स्वास्थ के प्रति आप कितने लापरवाह हैं। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे प्राप्त होंगे व प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु
अपने संबंधों के प्रति लापरवाह न बनें। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।

मकर
नौकरी में बदलाव चाहते हैं पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थिति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच-समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ
समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दूसरों की उन्नति से दुखी न हों, आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन
समय पर काम होने से मन प्रसन्न रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माण कार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।

Visits: 96

Leave a Reply