नव नियुक्त मंत्री अमित शाह व राजनाथ सिंह ने संभाला मंत्रालय का कार्य

नई दिल्ली, 01 जून 2019। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रीमंडल के शपथ ग्रहण तथा नई कैबिनेट के विभागों के बंटवारे के बाद,आज नये मंत्रीमंडल के कैबिनेट मंत्री अमित शाह ने गृह मंत्रालय तथा राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय का कार्यभार ग्रहण कर लिया। दोनों मंत्रियों ने मंत्रालयी अधिकारियों से बैठक कर सारी जानकारियां हासिल की।
बीजेपी अध्यक्ष और गांधीनगर लोकसभा सीट से सांसद बने अमित शाह के सामने जम्मू-कश्मीर व पूर्वोत्तर में आतंकवाद तथा देश के अंदर नक्सलवाद से निपटने तथा शांति व्यवस्था कायम
करने की चुनौतियां हैं,तो वहीं धारा 370, 35ए और एनआरसी जैसे मसलों से निपटने की चुनौती भी होगी।
इसी क्रम में राजनाथ सिंह के रक्षा मंत्रालय पहुंचने पर रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद यशो नाइक, रक्षा सचिव संजय मित्रा और मंत्रालय के शीर्ष अधिकारियों ने श्री सिंह का स्वागत किया।इसके उपरांत सिंह ने सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बी. एस. धनोआ और नव-नियुक्त नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह के साथ बैठक कर जानकारियां हासिल की।

Visits: 56

Leave a Reply