पंचांग व राशिफल- 21 मई 2019

पंचांग
तिथि नक्षत्र
तिथि – तृतीया – 25:42:22 तक
नक्षत्र – मूल – 27:31:54 तक
करण – वणिज – 13:27:35 तक,
विष्टि – 25:42:22 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – सिद्ध – 10:23:22 तक
वार – मंगलवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:27:33
सूर्यास्त – 19:08:07
चंद्रोदय -21:34:59
चंद्रास्त – 07:23:00

राहु काल -15:42:59 से 17:25:33 तक

अभिजीत मुहूर्त – 11:50:29 से 12:45:11 तक

राशिफल

मेष
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा काम बिगड़ सकते हैं। अपनी सोच को बदलें न की दूसरों को बदलने की कोशिश करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

वृषभ
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। पूंजी निवेश से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।

मिथुन
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ्य रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

कर्क
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है, इसका लाभ लें। पारिवारिक जनों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

सिंह
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कैरियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्म विश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

कन्या
लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद समाप्त हो सकते हैं। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से स्वयं का नुकसान होगा।

तुला
अपने कैरियर के प्रति ईमानदार बनें। संपत्ति के बड़े सौदे लाभकारी हो सकते हैं। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे।

वृश्चिक
समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

धनु
आपके हौसले से आपकी उन्नति होगी। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

मकर
कार्यस्थल पर विवाद होने की सम्भावना है। आपकी गलती के कारण बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा।

कुंभ
बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिए। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

मीन
आज किसी से भी विवाद न करें और अपने अधिकारों का प्रयोग सही ढंग से करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपकी मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश आदि कार्य में सफल होंगे।

Visits: 58

Leave a Reply