पंचांग व राशिफल – 17 मई 2019

पंचांग
वार शुक्रवार
माह वैशाख
तिथि त्रयोदशी – 06:06:15 तक,
चतुर्दशी – 28:12:32 तक
पक्ष शुक्ल
करण तैतिल – 06:06:15 तक,
गर – 17:06:50 तक
नक्षत्र स्वाति – 27:08:01 तक

सूर्योदय 05:29:35
सूर्यास्त 19:05:46
चंद्रोदय 17:33:59
चंद्रास्त 29:07:59
सूर्य राशि वृषभ
चंद्र राशि तुला
राहुकाल 10:35:39 से 12:17:40 तक
अभिजित मुहूर्त 11:50 से 12:44 तक
अमृत काल 18:45 से 20:18 तक

राशिफल
मेष
अपने वाक्य चातुर्य से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्धि होगी। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है। यात्रा से लाभ संभव है। समय पर कार्य करना सीखें।

वृषभ
वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बने काम बिगड़ सकते है। अपनी सोच को बदलें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। इष्ट आराधना सहायक होगी।

मिथुन
संतान के विवाह की चिंता रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव है। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें।

कर्क
व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। स्वस्थ रहें, मस्त रहें। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ट है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह
आप के व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है। इसका लाभ लें। पारिवारिक जानों से भेंट होगी। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेंगे।

कन्या
धनकोष में वृद्धि होगी। अपने करियर के प्रति गंभीर निर्णय लें। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते है। मन में कई दुविधाएं चल रही है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

तुला
लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यादा घमंड से नुकसान आप को ही होगा।

वृश्चिक
कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। आप कितना सोचते है, पर करते कितना है। इस पर ध्यान दें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है।

धनु
अनिश्चितता की स्थिति से बाहर निकलें। शांति से फैसले लें, जल्दबाजी में कोई भी कार्य न करें। वाहन क्रय करने का मन बना रहे है। अपनी सोच को बदलें लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात पर मन प्रफुल्लित होगा।

मकर
आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव है। समय कम है और काम ज्यादा। मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न होगा।

कुंभ
जो करना चाहिये वो ही करिये। फालतू समय बर्बाद न करें। दूसरों की सीख में अपना नुकसान कर बैठेंगे। शान्ति से विचार कर कोई निर्णय लें। आजीविका के स्रोत्र में वृद्धि के आसार है। पूराने निवेश से लाभ होगा।

मीन
कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पुरे नहीं हो सकेंगे। उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।

Visits: 84

Leave a Reply