गरजे माया- अखिलेश ,गठबंधन से बनेगा प्रधानमंत्री

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),13 मई 2019। गाजीपुर संसदीय सीट के गठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी के समर्थन में गाजीपुर के आरटीआई मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जमकर प्रहार किया।कहा कि आज भाजपा द्वारा जो शोषण और उत्पीड़न हो रहा है उसकी जिम्मेदार कांग्रेस पार्टी ही है। कांग्रेस की गलत नीतियों के चलते ही उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस के लंबे शासनकाल में न तो यहां की गरीबी दूर हुई, न ही बेरोजगारी और न किसानों को लाभ हुआ। मायावती ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की हुकूमत में बड़े पैमाने पर लोग रोजी-रोटी के लिए परेशान रहे और लोगों ने पलायन किया।भाजपा सरकार में किसान दुखी है। दलितों और आदिवासियों के आरक्षण का कोटा अभी भी अधूरा है। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बढ़ा, रक्षा सौदे भी इससे अछूते नहीं रहे। देश की सीमाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।
सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि जिस पर आप लोगों ने भरोसा किया उन्होंने आपको धोखा दे दिया। जो लोग अब तक चाय वाला बनकर आए थे अब चौकीदार बनकर आए हैं।गठबंधन देश को नया प्रधानमंत्री देगा। यह हमारे ऐसे प्रधानमंत्री निकले जिन्होंने जो कहा उसका उल्टा कर दिया।चुनाव में गठबंधन के पक्ष में मिल रही रिपोर्ट से बीजेपी घबराई हुई है। इनके लटके चेहरे बता रहे हैं कि केंद्र से भाजपा सरकार जाने वाली है। चुनाव परिणाम आते ही योगी के भी मठ में जाने की तैयारी शुरू हो जाएगी।
सभा को संबोधित करते हुए आरएलडी के अजीत सिंह ने कहा कि यह भीड़ बता रही है कि गठबंधन के प्रत्याशी जीत चुके हैं। आजमगढ़ से ज्यादा गाजीपुर में जनता जोश दिख रहा है।

Visits: 132

Leave a Reply