पंचांग व राशिफल –  11 मई 2019

पंचांग

सूर्योदय 05:50
सूर्यास्त 18:59

चन्द्रोदय 08:16
चन्द्रास्त 22:26

वार शनिवार
तिथि सप्तमी
नक्षत्र पुष्य
पक्ष कृष्ण
सूर्य राशि मेष
चंद्र राशि कर्क
द्रिक ऋतु शिशिर
वैदिक अयन दक्षिणायण
वैदिक ऋतु हेमन्त
अभिजीत मुहूर्त 11:45 AM से 12:18 PM
राहुकाल 08:59 से 10:38 तक प्रातः

राशिफल
मेष
आलस्य से बचकर रहें, वरना बने बनाए काम बिगड़ जाएंगे। कार्यों में रुकावट आ सकती है। कार्यस्थल पर किसी के भरोसे न रहकर अपना कार्य स्वयं करें। महत्वपूर्ण कार्यों में हस्तक्षेप से नुकसान संभव है।

वृषभ
दिन की शुरुआत आनंदप्रद रहेगी। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जो आपके हितचिंतक रहेंगे उनसे आपकी भेंट होगी। व्यापार-नौकरी में लाभ होगा। परिजनों की मदद से कार्य संपन्न होंगे।

मिथुन
जिसे आप किसी काम का नहीं समझते थे, आज वही आप के कार्यों में सहभागी बनेगा। यात्रा का योग बन रहा है। रिश्तेदारों से संपत्ति संबंधी विवाद बड़ा रूप ले सकते है, सतर्क रहें।

कर्क
सामाजिक लोग आप के किये कार्यों से अप्रसन्न रहेंगे। आज कार्यों को परिजनों में प्रशंसा मिलेगी। मन में उत्साह बढ़ेगा, जिससे कार्य की गति बढ़ेगी। खर्चों में कमी करें, कानूनी विवाद निपटेंगे।

सिंह
दिनचर्या में बदलाव होगा। भागीदारी में लिए गए निर्णयों से लाभ संभव है। रचनात्मक अथवा व्यापारिक कार्यों से आर्थिक लाभ होगा। नवीन योजनाओं में निवेश संभव है।

कन्या
व्यवसाय अनुकूल रहेगा। परिवार में तनाव से चिंता बढ़ेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है। परोपकार में रुचि बढ़ेगी। धर्म-कर्म में समय व्यतीत होगा।

तुला
आज आपका दिन मध्यम है। संतान की आजीविका संबंधी समस्या का हल होगा। किसी शुभचिंतक से मेल-मुलाकात और आत्मबल में मजबूती आयेगी। लापरवाही से काम न करें। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक
आलस्य त्यागें और समय पर अपना काम करें। आप की मेहनत से व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। सश्रम किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक कष्ट एवं समस्याओं का अंत संभव है। आय से अधिक व्यय न करें।

धनु
आज आकस्मिक लाभ हो सकता है। निकटजनों की प्रगति से मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। परिश्रम से स्वयं के कार्यों में भी शुभ परिणाम मिलने की उम्मीद है। विदेश जाने के योग बनेंगे।

मकर
आप को पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ने से व्यस्तता बढ़ेगी। आज कार्य में नवीनता के भी योग हैं। संतान के व्यवहार से समाज में सम्मान बढ़ेगा। दिन अनुकूल रहेगा।

कुंभ
मेहनत के अनुरूप सफलता मिलने में संदेह है। दूसरों के झंझटों में न पड़ें। माता को सूखे मेवे के साथ मिठाई का नेवेद्य लगायें और कार्य सिद्धि के लिए प्रार्थना करें।

मीन
कोई भी कार्य सोच विचार के करें। मांगलिक आयोजनों के लिए रुपरेखा में परिवर्तन होगा। अच्छे कार्यों के लाभकारी परिणाम मिलेंगे। सामाजिक समारोहों में भाग ले सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

Visits: 80

Leave a Reply