पंचांग व राशिफल – 10 मई 2019

पंचांग
तिथि – षष्ठी – 21:42:35 तक
नक्षत्र – पुनर्वसु – 14:21:39 तक
करण – कौलव – 10:36:49 तक, तैतिल – 21:42:35 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – शूल – 16:32:41 तक
वार – शुक्रवार
माह – वैशाख

सूर्योदय – 05:33:57
सूर्यास्त – 19:01:32
चंद्रोदय – 10:09:00
चंद्रास्त – 24:18:00

राहु काल – 10:36:48 से 12:17:45 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:50:50 से 12:44:40 तक

राशिफल
मेष
तकनीकी खराबी के कारण आप के कार्य लंबित होंगे। आप की लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल-पुथल संभव है।

वृषभ
आप को पिता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे। प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा।

मिथुन
परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आयेंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा। भाग्य साथ देगा और आप की समस्या का समाधान होगा। जिस किसी पर आप शंका कर रहे है, वह गलत है।

कर्क
कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार प्राप्त होगा। लेखा-जोखा के कार्य में विशेष सावधानी बरतें। आप का अपना आप को धोखा दे सकता है।

सिंह
व्यापार में धन निवेश करते समय सावधानी बरतें। आपका समय शुभ व अनुकूल होगा। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। संतान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

कन्या
लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में नया प्रस्ताव मिल सकता है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। आलस्य से बचें। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

तुला
अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

वृश्चिक
कारोबार विस्तार के लिए समय उपयुक्त है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता जरुर मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपकी प्रशंसा होगी।

धनु
कई दिनों से अधूरे काम आज पुरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे तथा स्वास्थ्य में सुधार होगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे।

मकर
आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की संभावना है। अपने व्यवहार में नर्मी लायें। यात्रा के योग है। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा।

कुंभ
किसी की भी निंदा न करें। अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है।

मीन
साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Visits: 93

Leave a Reply