विकास के मुद्दे पर  मनोज सिन्हा को फिर भेजें संसद – गृहमंत्री राजनाथ सिंह

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),09 मई 2019। केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी मनोज सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार में आज गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सैदपुर में जनसभा को सम्बोधित करते हुए भोजपुरी में कहा कि “ए बार अइसन वोट ठोक दा की रिकॉर्ड तोड़ दा” इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा कि मोदीजी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने गरीबों के लिए दिल खोलकर काम किया है। सरकार ने 1 करोड़ 30 लाख आवास बनाये,तो गृहणियों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए 13 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे।आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी गयी है। विकास को गति देने के लिए सड़कों का तेजी से निर्माण हो रहा है।कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस गरीबी दूर करने की बात करती है परन्तु लम्बे समय तक शासन के बाद गरीबी नहीं हटा सकी। कहा कि राष्ट्र हित के लिए हमलोग थल,जल और आसमान सभी जगह अपनी ताकत बढ़ा रहें हैं।एन्टी सेटेलाइट मिसाइल तैयार किया।पहले पकिस्ताम गोली चलाता था तो यहां से सफेद झंडा दिखाया जाता था, पर अब ऐसा नहीं है। अगर दुश्मन की ओर से एक गोली चलती है तो हमारी तरफ से गोली गिनी नही जाती। आईएमएफ की रिपोर्ट में जो भारत वर्ष 2014 मे 9वें स्थान पर था, आज वह छठवें स्थान पर आ गया है। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2031आते आते भारत दुनिया के तीन ताकतवर देशों में से एक होगा।
कहा कि हम राष्ट्रद्रोह के कानून को इतना सख्त बनायेंगे कि राष्ट्र द्रोहियों की रुह कांप जाए। विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा कि वे लोग पूछ रहे हैं कि एयरस्ट्राइक में कितने लोग मरे ? उन्हें इसका जबाब चाहिए। अरे बहादुरों का काम लाश गिनना नहीं होता है, यह काम गिद्धों का है। मैं सोनिया, राहुल और प्रियंका से कहूंगा कि देखें अभी इटली के पत्रकार ने दावा किया है कि उस एयरस्ट्राइक में 170 लोगों की मौत हुई थी।आतंकवाद कश्मीर में सीमित होकर रह गया है। आतंकवाद के खिलाफ सभी लोगों को एक मंच पर आना चाहिए परन्तु वोट के लालच में इनलोगों ने लड़ाई को ही कमजोर कर दिया है,जो राष्ट्र हित में नहीं है।

मनोज सिन्हा के बारे में उन्होंने कहा कि मनोज सिन्हा ने जिले के विकास के लिए ईमानदारी के साथ बहुत मेहनत की है। उसका नतीजा आपलोग जिले में देख रहे हैं। प्रधानमंत्री के जेहन में जिन तीन चार मन्त्रियों के नाम रहते हैं उसमें मनोज सिन्हा भी हैं। मनोज सिन्हा ने शालीनता के साथ विकास का काम किया है। आपलोग पारखी हैं। जिले व क्षेत्र के विकास के लिए आपने मन बना लिया है कि मनोज सिन्हा को फिर संसद में भेजेंगे जिससे जिले का चहुमुंखी विकास होगा। सभा मंच पर बसपा के पुर्व मंडल कोआर्डिनेटर रामाश्रय कुशवाहा, मुन्ना यादव,हीरालाल चक्रवर्ती, नरसिंह यादव,अरविन्द बिंद को गृहमंत्री ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
इस मौके पर एमएलसी द्वय डा. केदारनाथ सिंह, विशाल सिंह चंचल, विधायक द्वय संगीता बलवंत व सुनीता सिंह, प्रदेश मंत्री रामतेज पांडेय, कौशलेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेशमंत्री डा. विजय
यादव, डा. मुकेश सिंह, बृजेंद्र राय, रामनरेश कुशवाहा, पूर्व चेयरमैन हरिनाथ सोनकर, सुनील सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख संतोष यादव,सरोज कुशवाहा, मुराहु राजभर,नरेन्द्र सिंह,सच्चिदानंद सिंह,सरोज मिश्रा,राजेश राजभर, रूद्रा पांडेय, फैय्याज अहमद, शशिकान्त शर्मा आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह व संचालन प्रभुनाथ चौहान ने किया।

Visits: 94

Leave a Reply