पंचांग व राशिफल – 03 मई 2019

पंचांग
शुभ विक्रम संवत- 2076
अयन- उत्तरायन
मास- वैशाख
पक्ष- कृष्ण
हिजरी सन्- 1440, मु. मास- शाबान, तारीख- 27।

तिथि- चतुर्दशी
दिवस नक्षत्र- रेवती (मूल-पंचक)
दिशाशूल- पश्चिम, नैऋत्य
शुभ समय- सुबह 7.30 से 10.30 तथा दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक

राशिफल

मेष
संतान के कार्यों से दुखी रहेंगे। व्यापार, नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। अचानक आने वाली बाधाओं से मन परेशान रहेगा। परिश्रम का महत्व समझें। वाद-विवाद में ना पड़ें।

वृषभ
अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी। आजीविका के नए स्रोत स्थापित होंगे। प्रतिष्ठित व्यक्ति से मेल-जोल बढ़ेगा। कला की तरफ रुझान होगा। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। आय में वृद्धि के योग हैं।

मिथुन
विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है। संतान की चिंता रहेगी। शत्रु पक्ष आपकी छवि बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। व्यापार की समस्याओं से मन परेशान रहेगा।

कर्क
दिन की शुरुआत खुशनुमा होगी। संतान सुख संभव। व्यावसायिक सफलता से खुशी मिलेगी। जवाबदारी के कार्य ठीक से कर पाएंगे। महत्वपूर्ण यात्रा के योग बनेंगे। सुख, शांति, समृद्धि बढ़ेगी।

सिंह
क्रोध पर नियंत्रण रखकर अनावश्यक वाद-विवाद को टालें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के दिखावे एवं आडंबरों से दूर रहें। आत्मविश्वास बढ़ेगा। यात्रा संभव है।

कन्या
दिन की शुरुआत नए संकल्पों के साथ होगी। व्यावसायिक सफलता से खुशी होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सही होंगे। वाहन क्रय करने के योग हैं। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

तुला
कई दिनों से किसी से आप मन की बात कहना चाहते थे। संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। सोचे हुए काम बनेंगे। बौद्धिक चिंतन से आशंकाएं दूर होंगी। व्यापार अच्छा चलेगा। दूसरों की देखा-देखी ना करें।

वृश्चिक
माता-पिता के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। परिचित व्यक्ति का सहयोग आपकी परेशानियों को दूर करेगा। व्यापार, काम-धंधे की स्थिति संतोषजनक रहेगी। किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

धनु
बातों को सम्भल कर बोलें। दुर्व्यसनों पर नियंत्रण रखना होगा। सुख के साधनों को क्रय करने के योग बनेंगे। पिछले कार्यों में विशेष सफलता मिलेगी। यात्रा संभव है।

मकर
आजकल आप के व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ रहा है, अपने स्वभाव में परिवर्तन लाना जरूरी है। घर में क्लेश बढ़ेंगे। पेट से संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

कुंभ
परिजनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी। संतान की ओर से अनुकूल परिणाम आएंगे। व्यापार अच्छा चलेगा और आय से अधिक व्यय नहीं करें।

मीन
हकई दिनों से लंबित कार्य आज भी अधूरे रहेंगे। आर्थिक वृद्धि के प्रयास निष्फल होंगे। व्यावसायिक कार्य सफल नहीं हो पाएंगे। फिजूल की बातों से दूर रहें। सामाजिक मामलों में आलोचना होगी।

Visits: 68

Leave a Reply