चक्रवाती तूफान फोनी! रेलवे ने रोकी सेवा, तो ओएनजीसी ने सुरक्षा की दृष्टि से हटाया

नई दिल्ली, 02 मई 2019।चक्रवाती तूफान फोनी की भयावहता के मद्देनजर सरकार द्वारा ओडिशा और पश्चिम बंगाल में येलो एलर्ट घोषित किया है। सम्भावना है कि फोनी तूफान शुक्रवार को ओडिशा के पुरी में पहुंच सकता है। उस दौरान हवा की रफ्तार 175-200 किलोमीटर प्रतिघंटे तक हो सकती है। के आसपास रहने की संभावना है। एहतियात के तौर पर पूर्वी तटीय रेलवे (ईस्ट कोस्ट रेलवे) ने राज्य से चलने वाली 103 ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जिनमें विवेक एक्सप्रेस, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस, यसवंतपुर- हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, यसवंतपुर-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, पुरी-यसवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस, भुवनेश्वर-नई दिल्ली एक्सप्रेस प्रमुख हैं। राज्य में फंसे पर्यटकों व यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए दो स्पेशल ट्रेनें पूरी से हावड़ा के बीच चलाई जायेगी।
बताते चलें कि इस चक्रवाती तूफान के आने से पहले आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन ने बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में रिंग पर काम करने वाले अपने करीब पांच सौ कर्मचारियों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर भेंज दिया है। इसके साथ ही साथ ओएनजीसी ने भीषण चक्रवात फोनी के रास्ते में आने वाले अपने कम-से-कम चार रिग को भी सुरक्षित जल क्षेत्र में पहुंचा दिया है। कंपनी के आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से दूर समुद्र मेंछह रिग तेल एवं गैस की खोज तथा खुदाई कार्य में लगे हैं। उस पर काम कर रहे कर्मचारियों को वहां से सुरक्षित स्थान पहुंचाया गया है। जिन रिगों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, उसमें अबन दो (85 कर्मचारी), डीडी-8 (103 कर्मचारी), लुइसियाना (83) तथा एस्सार वाइल्डकैट (87 कर्मचारी) शामिल हैं। पूर्वी तट पर स्थिति पर नजर रखने के लिये नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। ओड़िशा में पारादीप तथा आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम बंदरगाह में परिचालन बंद करते हुए जहाजों को तूफान वाले क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी है।

Visits: 92

Leave a Reply