पंचांग व राशिफल – 30 अप्रैल 2019

पंचांग
तिथि – एकादशी – 24:19:34 तक
नक्षत्र – शतभिषा – 08:15:16 तक
करण – बव – 11:15:31 तक,
बालव – 24:19:34 तक
पक्ष – कृष्ण
योग – एन्द्र – 29:09:12 तक
वार – मंगलवार

सूर्योदय – 05:41:48
सूर्यास्त – 18:55:30
चंद्रोदय – 27:45:59
चंद्रास्त – 14:48:59

राहु काल – 15:37:04 से 17:16:17 तक
शुभ मुहूर्त समय – 11:52:12 से 12:45:06 तक

राशिफल
मेष
गृहस्थी के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज का आर्थिक निवेश लाभकारी रहेगा। धन संबंधी काम पूरे होंगे। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

वृषभ
दुसरों को देखकर अपना रहन-सहन बदलने के प्रयास करेंगे। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझकर उसे भी समय दें। परोपकार करके मानसिक सुख अर्जित करेंगे। व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी।

मिथुन
अपने काम के तरीकों को बदलें। घर की साज-सज्जा पर खर्च होने की संभावना है। व्यापार में नई योजनाओं का प्रारंभ होगा। कर्ज लेने से बचे। पारिवारिक व मांगलिक कार्य की योजना बनेगी।

कर्क
दूसरों के लिए आप सदैव तत्पर रहते हैं, पर आपको लोगों से निराशा जनक व्यवहार मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। यश, मान, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।

सिंह
आपकी मेहनत और दूरदर्शिता से व्यापार में लाभ होगा। दोस्तों से सहयोग एवं समर्थन मिलेगा। राजनीति में नए संबंध लाभदायक होंगे। आज कार्य आपकी योजनाओं के अनुसार हो सकेंगे।

कन्या
क्रोध की अधिकता में अपनों पर शंका न करें।परिवार में उत्सव का माहोल रहेगा। व्यवसाय पर ध्यान दें। निजी जीवन में व्यस्तता रहेगी।

तुला
अपने करियर को लेकर नए कार्य में शीघ्रता न करें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण मन अप्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक
व्यस्त रहें, मस्त रहें। आप दुसरों की मदद करने में सदैव तैयार रहते है। आज खर्च अनावश्यक रूप से बढ़ेंगे। अपने दुःख को छुपा रहे हैं। आज अच्छी खबर मिलने का योग है।

धनु
दूसरों की बातों पर सोच समझकर विश्वास करें। आज आर्थिक योग प्रबल है। सामाजिक कार्यों से सुयश एवं प्रभाव में वृद्धि हो सकती है। कार्यस्थल पर किसी नई योजना के बारे में चर्चा होगी।

मकर
अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करेंगे। प्रियजनों के साथ समय का सदुपयोग होगा। वाद-विवाद और झगड़े से मानसिक कष्ट बढ़ेगा। बच्चों के व्यवहार से मन में निराशा होगी।

कुंभ
पारिवारिक सुख व प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखें। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

मीन
निजी जीवन में कठोर निर्णय लेने पड़ सकते हैं।वाणी पर संयम आवश्यक है। आज पारिवारिक सुख व धन बढ़ेगा। समाज के कामों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं।

Visits: 80

Leave a Reply