झटका ! बसपा के दर्जनों प्रतिनिधियों ने थामा भाजपा का हाथ

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),30 अप्रैल 2019। भाजपा की केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और केन्द्रीय मंत्री व भाजपा के प्रत्याशी मनोज सिन्हा के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बसपा के पूर्व मंडल कोआर्डिनेटर शैलेश कुमार अपने एक दर्जन प्रधान समर्थकों के साथ आज मनोज सिन्हा के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। दर्जनों जनप्रतिनिधियों के एक साथ बसपा छोड़ भाजपा में आने से सपा बसपा गठबंधन को जोरदार झटका लगा है। आज कोआर्डिनेटर शैलेश कुमार सहित भाजपा में आये सभी प्रधान व बीडीसी सदस्य समेत कई समर्थकों को बीजेपी जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह व मनोज सिन्हा ने माला व अंग वस्त्र देकर सदस्यता ग्रहण करायी। इस अवसर पर मनोज सिन्हा ने कहा कि 2014 से 2019 तक पांच वर्षों में मोदी जी की सरकार के नेतृत्व में देश में जो विकास के काम हुए है, उससे अब गाजीपुर से भय,भ्रष्टाचार, जाति और सम्प्रदाय की राजनीति समाप्त हो रही है और विकास को सभी का समर्थन मिल रहा है। जिले के लोगों ने तय किया है कि बाहुबल को बाहर का रास्ता दिखाकर गाजीपुर को विकास के रास्ते पर आगे ले जायेंगे।
विकास को गति देने के लिए आज हमारे साथ शैलेश कुमारके साथ प्रधान हरिश्चंद्र, अवधेश प्रधान द्वय, रामपत पूर्व प्रधान बरही, बीडीसी सदस्य नगदू मालिकनाथपुर समेत अन्य कार्यकर्ताजन हमारे साथ खड़े हैं।

Visits: 154

Leave a Reply