स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी प्रासंगिक -मनोज सिन्हा

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),12 जनवरी 2018। स्वामी विवेकानंद जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत अध्यात्मिक गुरु थे जिनकी सोच सदैव भारत को विश्व शिखर पर स्थापित करना रही। राष्ट्रीयता, देश प्रेम, मानवता उनमें कूट कूट कर भरी थी।वे सच्चे अर्थों में समाज सुधारक थे। उपरोक्त वक्तव्य केन्द्रीय संचार व रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने नव युवक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज मैनपुर के 38 वें वार्षिक समारोह में शुक्रवार को मूख्य अतिथि पद से व्यक्त किया।उन्होंने केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुुए कहा कि   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लक्ष्य है कि  भारत आगामी पांच वर्षों मे विकास लक्ष्य के सम्पूर्ण मानक को पुरा कर शिक्षा,चिकित्सा, रोजगार के क्षेत्रों मे पुर्णतः सक्षम हो सके।उन्होने कहा कि आज के लोगोँ की पहचान उनके धन सेे नही बल्कि नेटवर्क के आन लाइन व आफ लाइन से उसके हैसियत का अंदाजा लगाया जा रहा है। गाजीपुर के विकास गाथा का वर्णन करते हुए कहा कि गाजीपुर को हम हर क्षेत्र में विकसित
करने में प्रयासरत है ताकि आने वाली पीढ़ी हम पर गौरवान्वित हो सके। इससे पूर्व समारोह का आरम्भ विद्यालय प्रांगण मे स्थापित स्वामी विवेकानंद जी के प्रतिमा पर मुख्य अतिथि  मनोज सिन्हा,विशिष्ट अतिथि  स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह व  विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल व विधायक डा संगीता बलवन्त द्वारा माल्यार्पण व मां सरस्वती के चित्र समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।प्रदेश के ग्रामीण विकास व चिकित्सा स्वास्थ्य राज्य मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी जी के विचार आज प्रासंगिक है और उनके आदर्शों पर चलकर ही भारत विश्व गुरु बन सकता है।उन्होंने कहा कि सूर्योदय व सूर्यास्त का रंग भगवा होता है। स्वामी विवेकानंद जी की पगडी सहित सम्पूर्ण शरीर के भगवा रंग की अपेक्षा उनके सपनो को साकार करने वाली भारतीय संस्कृति का आज  सम्पूर्ण धरा पर प्रसार हो रहा है।गाजीपुर केे गौरवशाली गाथा को नमन करते हुए कहा कि धन्य है वीर शहिदों की यह धरती जिसे पवहारी बाबा जैसे संत मिले जिनका आशीर्वाद लेने मिलने 1890 मे स्वामी विवेकानंद जी गाजीपुर आए।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह,सुनिल सिंह, ओमप्रकाश राय,अच्छे लाल गुप्ता, रामनरेश कुशवाहा,अखिलेश सिंह,वृजनन्दन सिंह, पप्पू सिंह,विनोद अग्रवाल, पवनंजय पांडेय, अमरेश गुप्ता,रुद्रा पांडेय,वीभा पाल, शशिकान्त शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रबंधक ओमप्रकाश सिंह ने आभार ज्ञापित किया।

Visits: 55

Leave a Reply